अजब गजब: लड़की ने अपनी आंख को घूमाते हुए पुतली को किया डबल, वीडियो देखकर यूजर्स हुए हैरान

लड़की ने अपनी आंख को घूमाते हुए पुतली को किया डबल, वीडियो देखकर यूजर्स हुए हैरान
  • लड़की ने आंख के अंदर की पुतली को किया डबल
  • वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश
  • इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब वीडियोज ट्रेंड करते रहते हैं। इनमें से कई लोग रील्स पर फेक वीडियो को सच बताकर पोस्ट कर देते हैं। जिस देखकर ज्यादातर यूजर्स इन पर यकीन करने लग जाते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ही वीडियोज ऐसे होते हैं जो रिएल होते हैं। मगर, इन्हें यकिन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को अपने आंखों की पुतली को चारों ओर घुमाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात से ज्यादा हैरान है कि आंखों की पुतली देखते ही देखते डबल कैसे हो जाती है। इस वजह से ज्यादातर यूजर्स इस बात से परेशान है कि लड़की की आंख में क्या सच में दो पुतलियां है या फिर ये वीडियो फेक है। वीडियो के कमेंट सेक्शन पर ज्यादातर लोगों ने इसे फेक बताया है। लेकिन, लड़की की आंख में जिस तरह से पुतलियां डबल हो जाती है उसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। हर किसी यूजर के जहन में केवल एक ही सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे संभव हो सकता है?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rosella_migilore नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में लड़की के आई मूवमेंट्स में पुतलियां के अचानक डबल होने पर हर कोई हैरत में हैं। इस वीडियो में लड़की की एक पुतली ऊपर और एक नीचे की तरफ आंख के अंदर घूमने लगती है। वीडियो में वह दोनों पुतलियों को एक साथ ऊपर नीचे घमा रही है।

लड़की ने इस तरह से डबल की पुतलियां

इस लड़की का नाम रोज़ेला मिगिलोर है। जो असम में एक वीडियो क्रिएटर है। वह सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर कई तरह के वीडियोज पोस्ट करती रहती है। उन्होंने हाल ही में अपने आंख के अंदर डबल पुतलियों वाला एक वीडियो अपलोड किया था। जो इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में रोजे़ला को पुर्तगाली भाषा में कुछ बोलते हुए सुना जा सकता है। अगर आप उनके वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चला कि उनके आंखों में दो पुतली नहीं बल्कि एक ही पुतली है। जब वह एक पुतली को ऊपर और दूसरे को नीचे करती हैं तब उस दौरान ध्यान से नोटिस करने पर आपको दूसरी पुतली थोड़ी अलग सी दिखेगी। इससे साफ पता चलता है कि उन्होंने एक पुतली एडिंटिंग के जरिए जोड़ी है।

Created On :   2 May 2024 5:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story